वर्मीकम्पोस्ट तैयार करने के लिये जमीन
वर्मीकम्पोस्ट तैयार करने के लिये जमीन समतल तथा भूमि सतह से ऊॅंची होनी चाहिए जिसमें पानी न रूक सके। जमीन दो तरह से काम में ले सकते है।
1.
कच्चे फर्श वाली जमीन पर कम लागत में कार्य प्रारम्भ किया जा सकता है, लेकिन नुकसान कई तरह से हो सकते है।
(i) केंचुऐं की इधर-उधर या जमीन में चले जाने का भय रहता है।
(ii) भूमि में दीमक हुई तो खाद में आ जाने का खतरा रहता है।
(iii) रखरखाव की अधिक आवश्यकता होती है।
(vi) लाल चींटी का प्रकोप होने पर चीटिंया केचुऐं को खा जाती है।
2. पक्के फर्श वाली जमीन पर लागत अवश्य अधिक आती है, लेकिन इसके फायदे कई है।
(i) केंचुयें का इधर-उधर जाने का भय नही रहता है।
(ii) खाद में दीमक एंव लाल चीटीं से नुकसान होने का खतरा नही रहता है।
(iii) ज्यादा देखरेख व पानी की कम आवश्यकता होती हैै।






