Logo
Logo
Logo
  • मुख्य पृष्ठ
  • प्रशिक्षित लाभार्थी
    • लाभार्थी द्वारा तैयार की गयी यूनिट
    • प्रशिक्षित लाभार्थी
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • फोटों
  • वीडियों
  • समाचार
  • संपर्क करें

खाद उतारने की विधि

  • मुख्य पृष्ठ
  • खाद उतारने की विधि

बेड बनाने के करीब 25-30 दिन के अन्दर यह देखेंगे कि नमी, तापमान आदि ठीक रहने पर तीन चार इंच मोटाई में वर्मीकम्पोस्ट इकठ्ठा हो जाता है। इस स्थिति में बेड को ढकने के लिए डाले गये कचरे को ऊपर से हटाकर बनी हुयी खाद को एक साइड में उतार दिया जाता है। यह प्रक्रिया एक बेड में केवल आधे घंटे में पूरी हो जाती है।

खाद उतारने के लिये निम्न बिन्दुओं का ध्यान रखना चाहिये।

  1. जब बैड में करीब 4-6 अंगुली गहराई तक खाद बन जाय तो उसकी ऊपरी पर्त साइड में उतार लेनी चाहिए।
  2. खाद उतारने के लिये पहले सूखे कचरे को दूसरी तरफ उतार दे। 5 मिनट खुला छोड़ दे फिर आप देखेंगें कि केंचुए तुरन्त अन्दर चले गये हे। अब पंजे से जितनी गहराई तक खाद बन गयी है वहा तक कुरेरी लगा दे।
  3. धीरे धीरे केंचुए अन्दर चले जायेगें तो हाथ से बनी हुयी खाद एक ओर उतार लें। पहली बार करीब 6 अंगुल तक खाद उतारी जा सकती है।
  4. खाद उतारने की विधि
    चित्र: खाद उतारने की विधि

  5. खाद उतारने के बाद बेड को फिर से ढकना होगा।
  6. खाद उतारने के बाद कच्ची खाद और केचुए के मिश्रण में पंजे से कुरेरी कर बारीक सूखे कचरे से उसे ढ़क देना चाहिए। उसके बाद दुबारा नमी का आंकलन करके पानी छिड़कते रहना चाहिए।
  7. पहली बार खाद बनने में अधिक समय लगता है। उसके बाद चार-छः इंच मोटाई की परत लायक खाद बनने में पांच-सात दिन का समय ही लगता है।
  8. सारी खाद को शुरू में जिस साइड में उतारा गया था उसी तरफ उसे उतारना चाहिए। इस प्रकार करीब 80-85 प्रतिशत खाद करीब 45-50 दिन में उतारी जा सकती है।
  9. वर्मीकम्पोस्ट से परत दर परत खाद उतारने की विधि
    चित्र: वर्मीकम्पोस्ट से परत दर परत खाद उतारने की विधि
  10. जब खाद उतारी जाती है तो उसके साथ बहुत सारे अण्डे और केचुए के छोटे बच्चे भी आ जाते है। अतः खाद को बैड के साइड में सटाकर रखें। इससे जब भी अण्डे में से बच्चे निकलेगें तो वह वापस बेड में चले जायेंगे। यदि खाद को दूर रखा गया तो अण्डे नष्ट हो जायेगें और केचुऐ की वृद्धि रूक जायेगी।
पिछले पृष्ठ पर जाएं

वर्मीकम्पोस्ट

  • मूलभूत आवश्यकतायें
  • उत्पादन की विधि
  • बेड का आकार
  • वर्मीबेड लगाने की विधि
  • केन्चुओं की मात्रा
  • खाद उतारने की विधि
  • दुबारा बेड लगाने की विधि
  • आवश्यक सावधानियाँ
  • वर्मीकम्पोस्ट का रख-रखाव
  • वर्मीकम्पोस्ट की छनाई
  • वर्मीकम्पोस्ट की पैकिंग
  • केंचुओं का परिवहन
  • सफल उत्पादन हेतू आवश्यक निर्देश
  • वर्मीकम्पोस्ट की क्वालिटी

© Powered by - CyberDairy Solutions | all right reserved

Visitors count56284