वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन की विधि
वर्मीकम्पोस्ट का उत्पादन दो पद्धतियों से किया जा सकता हैः
अ. आउट डोर पद्धति (Outdoor Method)
यह खुले स्थान में वर्मीकम्पोस्ट बनाने की पद्धति है। इस विधि में पेड़ों के नीचे गोबर व कार्बनिक पदार्थो का ढे़र लगा दिया जाता है, उस ढे़र में एक किलो केंचुए छोड़ दिये जाते है। उसे टाट, बोरे आदि से ढक दिया जाता है। लगभग 45-50 दिन में वर्मीकम्पोस्ट तैयार हो जाता है।
ब. इनडोर पद्धति (Indoor Method)
इस विधि में छत दार स्थान में पक्के फर्श पर व्यर्थ पदार्थों का ढेर या क्यारी लगायी जाती है उनमें केचुए छोड़ दिये जाते है। ढे़र की ऊंचाई समान्यतः 2 फुट और लम्बाई 10 फुट रखी जाती है। लम्बाई, चैड़ाई एंव ऊंचाई वाले स्थान को आवश्यकतानुसार घटा-बढ़ा सकते है। बडे़ व्यवसायिक स्तर पर वर्मीकम्पोस्ट की यह विधि सर्वोत्तम पायी गयी है क्योंकि उसमें वायुसंचार सुनिश्चित हो जाने से वर्मीकम्पोस्ट की प्रक्रिया तेजी से होती है तथा वर्मीकम्पोस्ट जल्दी बन जाता है।



