Logo
Logo
Logo
  • मुख्य पृष्ठ
  • प्रशिक्षित लाभार्थी
    • लाभार्थी द्वारा तैयार की गयी यूनिट
    • प्रशिक्षित लाभार्थी
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • फोटों
  • वीडियों
  • समाचार
  • संपर्क करें

कार्बनिक पदार्थ

  • मुख्य पृष्ठ
  • कार्बनिक पदार्थ

घरेलू कचरा, शहरी कचरा, कृषि अवशेष तथा औद्योगिक अवशेष जो कि डिकम्पोज (सड़-गल) हो सकता है वर्मीकम्पोस्ट बनाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है।

  1. घरेलू कचरा: फल, सब्जियों, अंडे के छिलके, तथा रसोई अवशेष का वर्मीकम्पोस्ट बनाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है।
  2. शहरी कचरा: सब्जी मण्डी का कचरा, अनाज मण्डी का कचरा, वर्मीकम्पोस्ट बनाने में उपयोग किया जा सकता है। इसमें ध्यान देने की बात है कि प्लास्टिक थेली, लोहा, कांच, पत्थर इत्यादि छांटकर अलग कर देने चाहिये। इससे मण्डियों मे फैली गन्दगी दूर करके स्वच्छ वातावरण रखा जा सकता है तथा व्यर्थ पड़े कचरे से तैयार खाद को बेचकर धन अर्जित किया जा सकता है।
  3. कृषि अवशेष: कृषि अवशेष जैसे भूसा, जूट, गन्ने का कचरा, मक्के की करब, घास-फूस तथा पशुओं का गोबर, बकरी की मीगनी, इत्यादि द्वारा वर्मीकम्पोस्ट तैयार किया जा सकता है।
  4. औद्योगिक अवशेष: कृषि आधारित फैक्ट्री या वह फैक्ट्री जिससे कार्बनिक अवशेष-पदार्थ निकलता हो, द्वारा वर्मीकम्पोस्ट तैयार किया जा सकता है। जैसे- आटा मिल से निकला कचरा, दाल मिल का कचरा, शुगर मिल से निकला कचरा, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का अवशेष इत्यादि।
पिछले पृष्ठ पर जाएं

वर्मीकम्पोस्ट

  • मूलभूत आवश्यकतायें
  • उत्पादन की विधि
  • बेड का आकार
  • वर्मीबेड लगाने की विधि
  • केन्चुओं की मात्रा
  • खाद उतारने की विधि
  • दुबारा बेड लगाने की विधि
  • आवश्यक सावधानियाँ
  • वर्मीकम्पोस्ट का रख-रखाव
  • वर्मीकम्पोस्ट की छनाई
  • वर्मीकम्पोस्ट की पैकिंग
  • केंचुओं का परिवहन
  • सफल उत्पादन हेतू आवश्यक निर्देश
  • वर्मीकम्पोस्ट की क्वालिटी

© Powered by - CyberDairy Solutions | all right reserved

Visitors count56284