वर्मीकम्पोस्ट बनाने के लिये शेड
वर्मीकम्पोस्ट बनाने के लिये शेड का विशेष स्थान है। छायादार स्थान केंचुओं के लिए बहुत आवश्यक है। आर्थिक लागतानुसार शेड को तीन प्रकार से काम मे लिया जा सकता है:
- पक्का शेड: इसमें पक्के छत वाला (कमरे जैसा) शेड बनाया जाता है, जिसमें कच्ची या पक्की ईट को दीवार के लिये लगाया जाता है। यह शेड कई सालों तक काम में लिया जा सकता है।
- छाव: इस तरह के शेड बनाने में पक्के शेड की अपेक्षा लागत कम आती है बनाने की विधि में लकड़ी व लोहे के पाइप का ढाचा बनाकर उसके ऊपर छान लगा देते है। इसमें धूप व वर्षा तथा रोशनी अर्धरूप से रूकी हुई रहती है।
- पेड़-पौधो की छांव में: यदि सघन पेड़ हो तो वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन को इस विधि द्वारा विकसित किया जा सकता है, अन्यथा धूप व अधिक वर्षा से नुकसान होता है। वैसे इसे आसानी से किया जा सकता है।
चित्र: छाव में वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन का दृश्य
चित्र: खुले पेड़ पौधो की छाव में वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन का दृश्य




