8 मार्च 2017
ग्राम पंचायत बरारू, तहसील सागर, जिला सागर (म.प्र.)
8 मार्च 2017 को डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर (म.प्र) की ग्राम पंचायत बरारू के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को केंचुआ खाद की जानकारी दी गई। ग्राम बरारू में विश्वविद्यालय से तकनीकी सहयोग लेकर लगभग एक दर्जन से अधिक किसान द्वारा केंचुआ खाद का उत्पादन और उपयोग किया जा रहा है।


