वर्मीकम्पोस्ट तैयार करने के लिये पानी
वर्मीकम्पोस्ट तैयार करने के लिये उपयुक्त नमी का होना अत्यंत आवश्यक है। पानी का कम या अधिक होना वर्मीकम्पोस्ट पर असर डालता है। पानी निम्नलिखित विधियों से दे सकते है:
- पाईप द्वारा पानी: इसमें पानी अधिक लगता है कैचुएं एवं खाद बहने का भय रहता है। इस विधि में एक आदमी पानी दे सकता है।
- झारे द्वारा: इस विधि में भी आदमी की जरूरत होती है और पानी सही तरीके से लगता है।
- फव्वारे द्वारा: इस विधि द्वारा पानी देने में श्रम तथ पानी की बचत होती है।
चित्र: पाइप द्वारा वर्मीबेड पर पानी लगाने का दृश्य
चित्र: झारे द्वारा वर्मीबेड पर पानी लगाने का दृश्य




